7 आदतें जो आपको स्मार्ट बनाती हैं.

sub domain- https://mabmotivation.com

आदतें जो आपको होशियार बनाती हैं अगर आपको अपने जीवन में सफल होना है तो आपको अपने अंदर कुछ आदतों को धारण करना होगा जो हर किसी कामयाब इंसान के अंदर होती हैं चाहे वह किसी भी फील्ड के हो तो चलिए आप सभी का स्वागत है मेरे ब्लॉग पर जिसमें हम उन आदतों के बारे में जानेंगे जो आपको बहुत अमीर इंसान बनाएंगे |sub domain- https://mabmotivation.com


1.  सवाल पूछना 


 पहली आदत सवाल पूछना जर्मन ज्ञानी Hans Georg Gadamer इन्होंने एक बार कहा था कि होशियार इंसान वही होता है जिसके पास सवाल होते हैं होशियार लोगों की पहचान होती है कि अगर उन्हें कुछ समझ नहीं आता या उन्हें किसी बारे में पता नहीं है तो वह पूछने से शर्माते नहीं है और वही बेवकूफ लोग किसी बात को नहीं पूछते उन्हें ऐसा लगता है कि लोग हमें पागल समझेंगे सोचेंगे कि हमें दिमाग नहीं है इसलिए समझदार  बनने के लिए आपको सवाल पूछना जरूरी है गधे की तरह हां में हां मिलाना गलत है| 


2. रोजाना किताब पढ़े 


 दूसरी आदत रोजाना किताब पढ़े यह ऐसी आदत है जो हर किसी अरबपति के मुंह से सुनी होगी कि किताब पढ़ना बहुत जरूरी है हमें रोजाना आधे घंटे किताब पढ़ना चाहिए इससे हमारा ज्ञान बढ़ता है एकाग्रता बढ़ती है और सोचने की ताकत भी बढ़ती है इसलिए रोज आधे घंटे किताब जरूर पड़े वह भी अलग-अलग विषय पे|

 





3. हमेशा अपने से समझदार लोगों से दोस्ती करें 


तीसरी आदत हमेशा अपने से  समझदार लोगों से दोस्ती करें अगर आपके ग्रुप में नए आइडिया नई टेक्नोलॉजी या आगे बढ़ने की बात नहीं होती तो तुरंत अपने दोस्तों का साथ छोड़ दें क्योंकि अगर आप की संगत अच्छी नहीं है तो आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते वह कहते हैं ना अगर किसी इंसान के बारे में जानना है तो उसके पांच दोस्तों से मिल लो आप छठे का चरित्र आप अपने आप बता दोगे इसलिए समझदार लोगों के साथ रहे शनिवार रविवार पार्टी करने वालों के साथ नहीं यह  आपको बर्बाद कर देंगे |


4.  ध्यान लगाकर सुने 


 चौथी आदत ध्यान लगाकर सुने जापान के लोग इतने आगे है हम सब जानते हैं लेकिन उनकी क्वालिटी क्या है कि वह कोई मीटिंग हो या कुछ वहां कोई बोल रहा है तो वह उसकी बातों को ध्यान लगाकर सुनते हैं चाहे बात जरूरी ना हो लेकिन फिर भी वह सामने वाले की बात को पूरी पूरे ध्यान से सुनते हैं इसलिए आप भी आज से ही सुनना शुरू करें वैसे सुनने की आदत हमारे माता-पिता से आसानी से डाल सकते हैं क्योंकि यह लोग हम को सुनाते हैं जिसे हम एक कान से सुनते हैं और दूसरे से निकाल देते हैं आपसे इनकी बातों को ध्यान लगाकर सुनिए आप को प्रैक्टिस भी होगी और उन लोगों को तसल्ली भी मिलेगी कि आपने उनकी बात गौर से सुनि इससे आपकी एकाग्रता और बढ़ जाएगी और आप किसी भी एक जगह पर ध्यान लगाने में सक्षम होंगे 


5.  रोजाना एक्सरसाइज करें


 पांचवी आदत रोजाना एक्सरसाइज करें स्मार्ट बनने के लिए बहुत जरूरी है कि आप रोज एक्सरसाइज करें इससे पूरी बॉडी में ऑक्सीजन का संचार होगा और होशियार लोग बॉडी से भी होशियार दिखते हैं ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है उनके शरीर में और अच्छा जीवन यापन करने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है तो रोज टाइम निकालें अपने जूते पहने और निकले दौड़ लगाने के लिए और एक्सरसाइज करें 

 


6.  नया सीखे और सिखाएं 


 

छठी आदत नया सीखे और सिखाएं अगर आज आपने किसी की बायोग्राफी पड़ी जिसे आप बहुत प्रभावित हुए और आपने कुछ नया सीखा कोई नई बात जानी तो इसे खुद तक मत  रखें बल्कि दूसरों को भी इसके बारे में बताएं इससे आपको फायदा होगा जब आप कुछ पढ़ते या सीखते हैं तो दूसरे को बताने से वह चीजें आपको और अच्छी तरीके से याद होती जाती हैं उनको दूसरों को बताने से एक न्यू थॉट मिलने के भी मौके मिलते हैं वह कहते हैं ना जो आप दोगे वही पाओगे तो आप ज्ञान बैठोगे तो आपको बदले में ज्ञान ही मिलेगा इसलिए रोज कुछ नया सीखे और दूसरों को भी सिखाए |


7. काम से छुट्टी ले 

 

सातवीं आदत काम से छुट्टी ले आजकल टेक्नोलॉजी के दौर में हम मोबाइल टीवी पीसी में  बंद कर ही रह गए हैं हमेशा इन में घुसे रहते हैं  मोबाइल ने हमें काफी सुस्त बना दिया है हर समय अपडेट रहना इतना भी जरूरी नहीं है कभी-कभी हमें अपनी हर टेंशन हर काम को छोड़कर छुट्टी पर जाना चाहिए उन लोगों के साथ समय गुजारना चाहिए जिसके साथ हम को सबसे ज्यादा मजा आता है उस जगह पर जाना चाहिए जहां हम सब को जाकर सुकून मिलता है  खुद को और गहराइयों तक पहचानने का मौका मिलता है  इसलिए अच्छा जीवन जीने के लिए छुट्टी लेना भी उतना ही जरूरी है जितना काम करना

Comments

Popular posts from this blog

अपने दिमाग को पॉजिटिव रखे चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा खुश रहे

पैसे से खुशियां कैसे खरीदें?HOW TO BUY HAPPINESS THROUGH MONEY ?

अच्छे वक्त का इंतजार मत करो|Don't wait for opportunity, create it.